भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप मलूजा द्वारा रजिंदर कुमार सोनी जलालाबाद बीसी फ्रंट के प्रधान नियुक्त

Social Share

जलालाबाद (बिट्टू डूमड़ा/शिवम): भाजपा के जिलाध्यक्ष काका कंबोज की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष संदीप मलूजा ने मंडल का विस्तार करते हुए रजिंदर कुमार सोनी को जलालाबाद से बीसी फ्रंट का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद काका कंबोज और सभी कार्यकर्ताओं ने रजिंदर सोनी को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और लड्डुओं से उनका मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दीं। रजिंदर सोनी ने अध्यक्ष बनने के लिए बीजेपी के समूह लीडरशिप का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मैं पूरी लगन से निभाऊंगा और मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाऊंगा। इस मौके पर राज चौहान जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुकरेजा प्रांतीय सह संयोजक बुद्ध कमेटी सेल, महासचिव दीपक कुमार, गगन वाट्स, चरणजीत सोनी जिला उपाध्यक्ष बीसी मोर्चा, संजीव कुमार, अभिषेक मलूजा, गुलशन कुमार व भूपिंदर सचदेवा आदि मौजूद रहें।